Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -नारी शक्ति को नमन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

प्रति वर्ष 8 मार्च को हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। इसके मूल में जाकर देखें तो पाएंगे कि कैसे महिलाओं ने अपने हितों के लिए लंबी लड़ाई लआदि है और समाज में अपने लिए विशेष स्थान प्राप्त किया है। देश-विदेश में महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष व आंदोलन करने पड़े हैं और वैश्विक इतिहास इन्हीं सब घटनाओं का साक्षी रहा है। 

सचिन राम -नारी शक्ति को नमन   अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -प्र

18वीं शताब्दी में महिलाओ को समाज में किसी प्रकार के अधिकार प्राप्त नहीं थे, लेकिन 1837 में फ़्रांस के समाजवादी चार्ल्स फुरियर ने पहली बार फेमिनिज़म शब्द का प्रयोग अपने दस्तावेजों में किया, जिनका इशारा भविष्य में महिलाओं की मुक्ति से था। 1848 वह वर्ष था, जब महिलाओं ने न्यूयार्क में पहली बार अपने लिए महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया और एलिजाबेथ कैडी व ल्यूक्रेटिया मॉट के नेतृत्व में महिलाओं ने अपने लिए हर क्षेत्र में अधिकारों की मांग की। 

न्यूज़ीलैंड ऐसा पहला देश है, जिसने 1873 में महिलाओं को पहली बार मतदान का कानूनी अधिकार प्रदान किया। पहली बार "अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस" 8 मार्च 1911 में मनाया गया था, और इसमें डेनमार्क, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया जैसे देशों में महिलाओं के मताधिकार की बात रखी गई। इसके बाद धीरे धीरे विश्व के अलग अलग देशों में महिलाओं के खिलाफ सदियों से चल रही क्रूर प्रथाओं और उनके अधिकारों का दमन करने वली प्रथाओं का कानूनी रूप से अंत किया जाने लगा और स्त्रियों को उनके सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक अधिकार मिलने लगे। मिस्त्र का फीमेल जेनिटल म्यूटीलेशन, भारत में सती प्रथा, बालिका विवाह जैसी अनेकों कुप्रथाओं का अंत करना महिलाओं की प्रगति का प्रतीक बना। 

हालांकि वर्तमान में महिलाओं ने अपने अथक परिश्रम और कड़ी संघर्षों के बाद अपने लिए समाज में विशेष स्थान बनाया है और आज वह किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, इसके बावजूद भी आज महिलाओं को कईं देशों में समानता, स्वतंत्रता और राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके बाद भी महिलायें हर बाधा को पार कर अपने सपनों को आकार देते हुए नित प्रति समाज में नए मुकाम हासिल कर रही हैं।  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नमन है उन सभी महिलाओं को जिनके अद्वितीय योगदान ने समाज को नूतन आकार दिया, जिनके संस्कारों और विचारों ने समाज को अलंकृत किया। महिलाओं के सम्मान के प्रतीक इस दिवस पर हम सभी को यही प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि समाज से महिलाओं के प्रति भेदभाव, क्रूरता और सामाजिक प्रताड़ना को समाप्त करने की दिशा में हम सभी एकजुट होकर व संकल्पित होकर प्रयास करेंगे और इसी शुरुआत हम आज से, अभी से करेंगे।  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी   जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रधांजलि

सचिन राम -भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण स्वतंत्रता सेनानी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रधांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

सचिन राम- श्री नितिन नबीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रेषित की हार्दिक बधाई

सचिन राम- श्री नितिन नबीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रेषित की हार्दिक बधाई

भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्री नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक और संगठनात्मक हलकों में सकारात्मक प...

सचिन राम- महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को दी श्रद्धांजलि

सचिन राम- महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को दी श्रद्धांजलि

पटना, चितकोहरा अम्बेडकर चौक में आज भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर ब...

सचिन राम -  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री जनक चामर जी को प्रेषित की जन्मदिन की बधाई

सचिन राम - बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री जनक चामर जी को प्रेषित की जन्मदिन की बधाई

बिहार प्रदेश के भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्र...

सचिन राम- मुजफ्फरपुर नगर के नव निर्वाचित विधायक श्री रंजन कुमार से की भेंट, जीत पर दी शुभकामनाएँ

सचिन राम- मुजफ्फरपुर नगर के नव निर्वाचित विधायक श्री रंजन कुमार से की भेंट, जीत पर दी शुभकामनाएँ

आज मुजफ्फरपुर नगर के नव निर्वाचित विधायक श्री रंजन कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें विधानसभा चुनाव में मिली जीत की हार्दिक शुभकामनाएँ दी...

सचिन राम- सकरा विधानसभा के सुस्ता गाँव में शोक सभा में की सहभागिता, आदर्श ठाकुर जी की माताजी को दी  श्रद्धांजलि

सचिन राम- सकरा विधानसभा के सुस्ता गाँव में शोक सभा में की सहभागिता, आदर्श ठाकुर जी की माताजी को दी श्रद्धांजलि

आज 27 नवंबर 2025 को सकरा विधानसभा क्षेत्र के सुस्ता गाँव निवासी भाजपा कार्यकर्ता आदर्श ठाकुर जी की पूज्य माताजी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित ...

सचिन राम - रण में गूंज रहा है नारा — सचिन राम पर विश्वास हमारा!

सचिन राम - रण में गूंज रहा है नारा — सचिन राम पर विश्वास हमारा!

आज जनआंदोलन की इस बेला में एक नारा हर दिल, हर गली, हर चौक पर गूंज रहा है — “सचिन राम पर विश्वास हमारा!” यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि जनता के ...

हमारा संघर्ष, हमारा प्रयास — एक संकल्प, एक आवाज़: सकरा का विकास!

हमारा संघर्ष, हमारा प्रयास — एक संकल्प, एक आवाज़: सकरा का विकास!

हमारा संघर्ष, हमारा प्रयास, आपका समर्थन और आशीर्वाद, यही है वह शक्ति जो सकरा के विकास की नई कहानी लिखेगी।यह सिर्फ़ चुनाव नहीं, बल्कि एक जनसं...

सचिन राम - मुजफ्फरपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी का स्वागत

सचिन राम - मुजफ्फरपुर में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य जी का स्वागत

आज मुजफ्फरपुर भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लाल सिंह आर्य जी का आगम...

सचिन राम - माता जगदम्बा जी की कलश यात्रा में सहभागिता

सचिन राम - माता जगदम्बा जी की कलश यात्रा में सहभागिता

आज गोनू चौक से माता जगदम्बा जी की पावन कलश यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई, जिसमें सम्मिलित होकर माँ के दिव्य दर्शन एवं आश...

सचिन राम- विजयादशमी उत्सव पर मढ़ौल कफ़ेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पद संचलन में हुआ शामिल

सचिन राम- विजयादशमी उत्सव पर मढ़ौल कफ़ेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पद संचलन में हुआ शामिल

हे जन्म भूमि भारत, हे कर्म भूमि भारत! हे वंदनीय भारत, अभिनंदनीय भारत! जीवन सुमन चढ़ाकर आराधना करेंगे! तेरी जनम जनम भर हम वंदना करेंगे! हम अर्...

सचिन राम- छाजन पंचायत में आयोजित माता के पंडालों में पहुंचकर किये मां दुर्गा के दर्शन

सचिन राम- छाजन पंचायत में आयोजित माता के पंडालों में पहुंचकर किये मां दुर्गा के दर्शन

बिहार प्रदेश के भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज सुजावलपुर दुर्गा पूजा के अवसर पर माता रानी के दर्शन करने का स...

सचिन राम- जिला परिषद क्षेत्र के पंचायत लदौड़ा, सकरी सरैया में माँ दुर्गा जी के दर्शन कर, प्राप्त किया आशीर्वाद

सचिन राम- जिला परिषद क्षेत्र के पंचायत लदौड़ा, सकरी सरैया में माँ दुर्गा जी के दर्शन कर, प्राप्त किया आशीर्वाद

बिहार प्रदेश के भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज अपने जिला परिषद क्षेत्र के सकरी सरैया पंचायत व लदौड़ा पंचायत ...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.


Quick Links


ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE


© Sachin Ram Terms  Privacy