Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -महान स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी को जयंती पर विनम्र अभिवादन

लाल, बाल, पाल त्रयी के मजबूत आधारभूत स्तंभ लाला लाजपत राय भारत के उन चुनिंदा स्वतंत्रता सेनानियों में आते हैं, जिन्होंने संघर्ष को भारत माता की स्वतंत्रता का आधार माना। देश में गरम दल के प्रमुख नेता माने जाने वाले लाला लाजपत राय को "पंजाब केसरी" की उपाधि भी दी गई थी, क्योंकि जब वह अपनी बात रखते थे तो उनकी गर्जना से अंग्रेजी हुकूमत भी थरथरा उठती थी।  

बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी लाला लाजपत राय ने एक विचारक, बैंकर, लेखक और स्वतंत्रता सेनानी की भूमिकाओं में जिस प्रकार स्वयं को ढाला, वह काबिले तारीफ था। पिता के तबादले के साथ हिसार पहुंचे लाला लाजपत राय ने शुरूआत के दिनों में वकालत की, स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ जुड़कर उन्होंने पंजाब में आर्य समाज को स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई। लाला जी एक बुद्धिमान बैंकर भी थे। आज देश भर में जिस पंजाब नेशनल बैंक की तमाम शाखाएं हमें दिखती हैं उसकी स्थापना लाला लाजपत राय के सहयोग के बिना संभव नहीं थी। 

लाला जी वस्तुत: वकालत से जुड़े थे, उन्होंने वर्ष 1880 में लाहौर स्थित सरकारी कॉलेज में लॉ की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया। वर्ष 1885 में लाला जी ने वकालत की डिग्री प्राप्त करने के उपरांत हिसार में वकालत शुरू कर दी थी और साथ ही उन्होंने कॉंग्रेस के वार्षिक सत्रों में प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी की थी। वर्ष 1892 में वह हाईकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करने के लिए लाहौर चले गए।

भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर उन्होंने दुनिया के सामने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों को रखने का निर्णय लिया और इसके लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष भी किया। इनका मानना था कि आजादी याचना से नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए संघर्ष करना पड़ता है और इसी संघर्ष को करते करते लाला जी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। वर्ष 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जिसके दौरान हुए लाठी चार्ज में लाला जी घायल हो गए थे, जिसके बाद 17 नवंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -महान स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी को   जयंती पर विनम्र अभिवादन

सचिन राम -महान स्वतंत्रता सेनानी 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी को जयंती पर विनम्र अभिवादन

लाल, बाल, पाल त्रयी के मजबूत आधारभूत स्तंभ लाला लाजपत राय भारत के उन चुनिंदा स्वतंत्रता सेनानियों में आते हैं, जिन्होंने संघर्ष को भारत माता...

सचिन राम- 77वें गणतंत्र दिवस पर  फहराया तिरंगा, लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

सचिन राम- 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में सचिन राम जी...

सचिन राम- छाजन गाँव में आयोजित श्राद्ध कर्म,  दिव्य सनातन सत्संग एवं भजन संध्या में हुए शमिल

सचिन राम- छाजन गाँव में आयोजित श्राद्ध कर्म, दिव्य सनातन सत्संग एवं भजन संध्या में हुए शमिल

आज हमारे गाँव छाजन में श्री पंकज नारायण जी की पूज्य माता जी के श्रद्धकर्म के अवसर पर दिव्य सनातन सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भ...

सचिन राम- खरौना में क्रिकेट मैच का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में हुए  शामिल

सचिन राम- खरौना में क्रिकेट मैच का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

आज खरौना में ग्रामीण युवाओं द्वारा एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ...

सचिन राम- कोलकाता के तारापीठ में माँ तारा का दर्शन-पूजन, श्रद्धा और आस्था से भरा आध्यात्मिक अनुभव

सचिन राम- कोलकाता के तारापीठ में माँ तारा का दर्शन-पूजन, श्रद्धा और आस्था से भरा आध्यात्मिक अनुभव

आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ में माँ तारा के पावन दरबार में दर्शन-पूजन किया गया। इस अवसर पर सचिन राम जी ने...

सचिन राम-   बाबा बासुकीनाथ धाम में दर्शन-पूजन, भोलेनाथ के दरबार में टेका माथा

सचिन राम- बाबा बासुकीनाथ धाम में दर्शन-पूजन, भोलेनाथ के दरबार में टेका माथा

आज झारखंड के दुमका ज़िले में स्थित प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ धाम में सचिन राम जी ने भगवान भोलेनाथ के पावन दरबार में दर्शन-पूजन किया। शिवभक्ति ...

सचिन राम -  बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन, देवघर में की भोलेनाथ की आराधना

सचिन राम - बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन, देवघर में की भोलेनाथ की आराधना

आज झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सचिन राम जी ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन किया। बारह ज्योतिर्लिंगों...

सचिन राम- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने का कार्यक्रम हुआ संपन्न

सचिन राम- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपे जाने का कार्यक्रम हुआ संपन्न

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारतीय रविदास महामंच द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया। महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री ...

सचिन राम- स्वास्थ्य जांच के साथ स्वच्छता और रोग-निवारण को लेकर जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

सचिन राम- स्वास्थ्य जांच के साथ स्वच्छता और रोग-निवारण को लेकर जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज छाजन गांव में स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर एवं स्वास्थ्य...

सचिन राम- भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से हुई शिष्टाचार मुलाकात

सचिन राम- भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से हुई शिष्टाचार मुलाकात

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, पटना में एक शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन हुआ, जिसमें माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से भे...

सचिन राम- श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी जी की  जयंती समारोह का हुआ आयोजन

सचिन राम- श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी जी की जयंती समारोह का हुआ आयोजन

पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी की जयंती समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर प...

सचिन राम - नमो, बुद्धाए कोचिंग सेंटर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन

सचिन राम - नमो, बुद्धाए कोचिंग सेंटर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन

आज नमो, बुद्धाए कोचिंग सेंटर की ओर से श्री विक्रम सर जी के नेतृत्व में एक प्रेरणादायक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में...

सचिन राम- सकरा के रेपुरा गांव में श्राद्ध  कार्यक्रम में हुए शामिल , दिवंगत आत्मा को दी पुष्पांजलि

सचिन राम- सकरा के रेपुरा गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में हुए शामिल , दिवंगत आत्मा को दी पुष्पांजलि

सकरा प्रखंड के रेपुरा गांव में आयोजित श्री पंकज ठाकुर जी के चाचा जी के श्रद्धकर्म कार्यक्रम में सामाजिक व सार्वजनिक जीवन से जुड़े सचिन राम ज...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.

Quick Links

ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE

© Sachin Ram Terms  Privacy