Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती पर शत शत नमन

कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान की रानी लक्ष्मीबाई की विरता पर लिखी कविता 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी'  सभी ने सुनी होगी। आज का दिन उन्हीं वीरागंना की जयंती के रूप में मनाते हैं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म वाराणसी जिले के भदैनी में 19 नवंबर 1835 को हुआ था। अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का नारा बुलंद करने वाली रानी लक्ष्मीबाई, भारतीय स्वंतत्रता संग्राम की पहली वीरांगना थी।  इनके बचपन का नाम मणिकर्णिका था लेकिन प्यार से इन्हें मनु बुलाते थे। इनकी माता का नाम भागीरथी बाई तथा पिता का नाम मोरोपंत तांबे था। मोरोपंत एक मराठी थे और मराठा बाजीराव की सेवा में थे।

एक समय था जब एक-एक कर कई राजाओं ने अंग्रेजों के सामने घुटने टेक दिए थे लेकिन झांसी की रानी  लक्ष्मीबाई ने अपने साहस के दम पर अंग्रेजों को धूल चटाई थी. उन्होंने सिर्फ़ 29 साल की उम्र में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से लड़ाई की और रणभूमि में वीरगति को प्राप्त हुईं. रानी लक्ष्मीबाई  ने झांसी की रक्षा के लिए सेना में महिलाओं की भर्ती की थी, और उन्हें युद्ध का प्रशिक्षण दिया था. साधारण जनता ने भी अंग्रेजों से झांसी को बचाने के लिए हुए इस संग्राम में सहयोग दिया था.

1842  में मणिकर्णिका का विवाह झांसी के राजा गंगाधर राव  से हुआ। राजा गंगाधर राव झांसी के एक योग्य मराठा राजा थे। उनके कार्यकाल से पहले झांसी अंग्रेज़ों के कर्ज तले दबी हुई थी. लेकिन सत्ता में आने के बाद कुछ ही सालों में उन्होंने अंग्रेज़ों को बाहर कर दिया। इस वक्त में रानी लक्ष्मीबाई उनके साथ थी।

राजा गंगाधर राव की मृत्यु के बाद रानी लक्ष्मीबाई कमज़ोर पड़ने लगीं और इस बात का फायदा अंग्रेज़ सरकार और पड़ोसी राज्यों ने उठाया, इन सभी ने मिलकर झांसी पर आक्रमण आरंम्भ कर दिया। 1857 तक झांसी दुश्मनों से घिर चुकी थी और फिर झांसी को दुश्मनों से बचाने का जिम्मा खुद रानी लक्ष्मीबाई ने अपने हाथों में लिया, उन्होंने अपनी महिला सेना तैयार की और इसका नाम  'दुर्गा दल' रखा। इस दुर्गा दल का प्रमुख उन्होंने अपनी हमशक्ल झलकारी बाई को बनाया। उसी बिच रानी, दामोदर राव(उनके बेटे) के साथ अंग्रेजों से बच कर भागने में सफल हो गई। रानी झांसी से भाग कर कालपी पहुंची और तात्या टोपे से मिली।

रानी लक्ष्मीबाई ने तात्या टोपे के साथ मिलकर ग्वालियर के एक किले पर कब्ज़ा किया। लेकिन 18 जून 1858 को ग्वालियर के पास कोटा-की-सराय में ब्रिटिश सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यू हो गई।

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती  पर शत शत नमन

सचिन राम -रानी लक्ष्मी बाई जी की जयंती पर शत शत नमन

कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान की रानी लक्ष्मीबाई की विरता पर लिखी कविता 'खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी' सभी ने सुनी होगी। आज का...

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎂💐 ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ...

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

आज अभिषेक जी के पूज्य पिताजी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। ईश्वर ...

वंदे भारत सेवा शिविर का शुभारंभ

वंदे भारत सेवा शिविर का शुभारंभ

आज वंदे भारत सेवा शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।यह सेवा शिविर जनसे...

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पावन दिवस हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है। आइए, हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव क...

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आज छाजन में आदरणीय श्री दिनेश राम जी की पूज्य माता जी के श्रद्धाकर्म में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि ...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों...

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

आज छाजन गोला पहुँचकर पूर्व जिला परिषद सदस्य आदरणीय श्री संजय पासवान जी के पूज्य स्वर्गीय ससुर जी के श्रद्धाकर्म में सम्मिलित होकर उन्हें भाव...

शुभ विवाह समारोह में सहभागिता एवं शुभाशीष

शुभ विवाह समारोह में सहभागिता एवं शुभाशीष

आज छाजन हरिराय टोला निवासी आदरणीय श्री नागेंद्र राम जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय ...

श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा में सहभागिता

श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा में सहभागिता

आज छाजन हरिराय टोला निवासी आदरणीय श्री नागेंद्र राम जी के आवास पर आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान जी की पावन पूजा में सम्मिलित होकर भगवान का आश...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व पर कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व पर कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता

आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला द्वारा कै. निषाद सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन...

माननीय डॉ. राज भूषण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

माननीय डॉ. राज भूषण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

मुजफ्फरपुर के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभक...

क्षेत्र के विकास हेतु माननीय पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार भेंट

क्षेत्र के विकास हेतु माननीय पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार भेंट

आज पटना में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री एवं कुढ़नी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी से शिष्टाचार भें...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.


Quick Links


ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE


© Sachin Ram Terms  Privacy