बिहार प्रदेश भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य बड़े भाई श्री संजय मयूख जी से भेंटवार्ता कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किए.
बता दे कि भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता व बिहार से विधान पार्षद डा. संजय मयूख जी ने भाजपा के एक आम कार्यकर्ता से राष्ट्रीय संगठन तक में अपनी एक स्वच्छ व जुझारू छवि बनाई है बिहार के छपरा जिले के अमनौर के मूल निवासी है. पद और पावर आने के बाद भी यह नहीं बदले बल्कि पहले से ज्यादा विनम्र है. संप्रति विधान पार्षद भी है और भाजपा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता भी .इस कारण से इनकी व्यस्तता ज्यादा रहती है दिल्ली में ही अधिकांश समय व्यतीत होता है.
संजय मयूख जी ने बीते कोरोना संकटकाल में अपने संघर्ष के दिनों के सभी साथियों को फोन कर उन्हें मदद करने की इच्छा जताई और जो जरूरतमंद लोग थे उन्हें गुप्त रूप से मदद भी किये साथ ही साथ दल के सक्रिय कार्यकर्ता जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है उन्हें भी मदद किये. बिहार की राजधानी पटना में भी इनके सहयोग से कई इलाकों में जरूरतमंद लोगों को भोजन अनाज अन्य सहायता उपलब्ध करवाई गयी. वे खुद एक एक व्यक्ति से बातचीत कर फीडबैक ले रहे हैं कि कहां-कहां काम किया जा सकता है सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं से निरंतर संपर्क कायम किए हुए थे तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद करने के लिए भी यह लोगों को प्रेरित कर किये.