बिहार प्रदेश के भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि बिहार प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बड़े भाई श्री राजेश वर्मा जी से मिलना हुआ।
बताते चले कि राजेश वर्मा का जन्म 6 नवंबर 1960 के दशक में हुआ था। वें एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। इसके बाद 1999 में 13वीं लोकसभा, 2004 में 14वीं लोकसभा, 2014 में 16वीं लोकसभा और 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के सीतापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए। वहीं 2019 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में सीतापुर में अपना चौथा चुनाव 101,000 वोटों से जीता।
ज्ञात जानकारी के अनुसार,उनके राजनैतिक जीवन की बात करे तो राजेश वर्मा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1996 में की जहां उन्होंने अपना पहला चुनाव तब जीता जब उन्होंने 1999 में भारतीय आम चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन प्रसाद मिश्रा को हराया। तत्पश्चात उन्होंने 2004 में फिर से सीतापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय आम चुनाव जीता। जिसमें पुनः उन्होंने जीत हासिल की। लगभग 22 वर्षों तक बहुजन समाज पार्टी की सेवा करने के बाद, राजेश वर्मा दिसंबर 2013 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भेंटवार्ता के इस कार्यक्रम के दौरान सचिन राम के साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति माननीय रही।