बिहार प्रदेश के भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज 28 मई को सकरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी बरियारपुर मंडल के प्रथम कार्यसमिति की बैठक मंडल महामंत्री कौशल किशोर झा जी के दरवाजे पर आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा जी एवमं संचालन कौशल किशोर झा जी ने किया.
बता दे कि आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला के उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा जी थे जिसमें मंडल के प्रभारी अशोक कुमार सिंह जी, वरिष्ठ नेता कपिलेश्वर प्रसाद जी, गणेश प्रसाद सिंह जी, मुक्तेश्वर सिंह जी, किशन चौधरी जी, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा जी, मंडल प्रभारी सतेंद्र झा जी, सकरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान जी,मंडल प्रभारी अर्जुन कुमार जी, सहित मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक शक्तिकेन्द्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.