भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज 31 मई को सकरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी मुरौल मंडल के प्रथम कार्यसमिति की बैठक विधाझांप गाँव के मध्य विद्यालय स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक भगत जी एवमं संचालन महामंत्री संजीव कुमार जी ने किया.
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार जी, जिला के महामंत्री रविशंकर कुशवाहा जी एवमं जिला के मंत्री ऋतू आनंद जी थे जिसमें मुजफ्फरपुर के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण निषाद जी, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी जी, मुरौल मंडल प्रभारी अशोक चौधरी जी, सकरा पूर्वी मंडल के प्रभारी अर्जुन कुमार जी,भाजपा नेता रविकांत सिन्हा जी, किशन चौधरी जी, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा जी, सकरा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान जी, युवा भाजपा कार्यकर्ता सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक शक्तिकेन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.