भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज 31 मई को सकरा विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी सकरा पूर्वी मंडल के प्रथम कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सतीष पासवान जी दरवाजे पर आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश पासवान जी एवमं संचालन महामंत्री अशोक प्रियदर्शी जी ने किया. मुख्य अतिथि जिला के उपाध्यक्ष फेकु राम जी एवमं अंजना कुशवाहा जी थे.
आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फरपुर के लोकप्रिय सांसद सह केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण निषाद जी, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम जी,जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश कुशवाहा जी, मंडल के प्रभारी अर्जुन कुमार जी, वरिष्ठ नेता कपिलेश्वर प्रसाद जी, सुरेन्द्र कुशवाहा जी, बरियारपुर मंडल उपाध्यक्ष टुन टुन राय जी, सुभाष दास जी, भाजपा नेता रूपेश भारतीय जी, किशन चौधरी जी, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा जी,मंडल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मोर्चा के अध्यक्ष प्रकोष्ठ के संयोजक शक्तिकेन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.