भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज 4 मई को सकरा विधानसभा के (रेपुरा) स्थित ज्ञान गंगा स्कूल में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर "जन्मोत्सव एवं विचार संगोष्ठी" का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों और उनके योगदान पर चर्चा की गई.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री बी.एल वर्मा जी उनके साथ मुजफ्फरपुर के सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ती राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद जी, बिहार सरकार में मा० पंचायती राज्य मंत्री श्री केदार गुप्ता जी, बिहार प्रदेश महामंत्री सह बिहार राज्य बिस सूत्री के सदस्य उप राज्य मंत्री डॉ राजेश कुमार वर्मा जी, जिलाध्यक्ष पूर्वी श्री विवेक कुमार जी, बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार जी, पूर्व विधायक बोचहां श्रीमती बेबी कुमारी जी, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ गीता राम जी, भाजपा नेत्री डॉ मोनालिशा जी, पूर्व प्रत्याशी अर्जुन राम जी, जिला उपाध्यक्ष फेकू राम जी, जिला मंत्री ऋतु आनंद जी, पूनम वर्मा जी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपा कुमारी जी, सहित जिला के पदाधिकारी,सकरा विधानसभा के सभी पांचो मंडल अध्यक्षगण सभी पदाधिकारीगण वरिष्ठ नेता योगेंद्र राम जी कार्यकर्ता सहित सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवमं दलीत समाज के कार्यकर्ता शामिल हुए. साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.