Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -राजा राममोहन रॉय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले 19वीं सदी के सुप्रसिद्ध समाज-सुधारक एवं विद्वान राजा राम मोहन रॉय ने आज ही के दिन वर्ष 1833 में ब्रिटेन के स्टाप्लेटोन में अंतिम सांस ली थी. भारतीय संस्कृति और पाश्चात्य शिक्षा को साथ साथ लेकर चलने वाले राजा राम मोहन रॉय ने तत्कालीन समय में समाज में फैली हुयी कुरीतियों का घोर विरोध किया था. विशेष तौर से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ उन्होंने आवाज़ उठाई.

उस समय बाल विवाह, सती प्रथा, अंधविश्वास जैसी सामाजिक कुरीतियां अपने चरम पर थी. छोटी छोटी बालिकाओं का विवाह वृद्ध पुरुषों से करा दिया जाता था और फिर जल्द ही उनकी मृत्यु होने पर उन्हें भी अपने पति के चिता के साथ जिन्दा जला दिया जाता था. इसी कुप्रथा के चलते राजा राम मोहन रॉय की खुद की भाभी को भी ऐसे ही जलाकर मार डाला गया, जिसके बाद उन्होंने प्रण लिया कि वें इस कुप्रथा को बंद करायेंगे. 

सती प्रथा का उन्मूलन करने के लिए वें तमाम विरोधों के बावजूद भी डटे रहे, विरोध करने वाले कट्टरपंथियों ने उन्हें अंग्रेजी सरकार का एजेंट तक करार दे दिया लेकिन उन्होंने किसी भी बाधा को अपने दृढ निश्चय के बीच नहीं आने दिया और उनके प्रयासों के चलते वर्ष 1829 में सती प्रथा पर क़ानूनी रूप से प्रतिबंध लगाया गया. धन्य हैं समाज के ऐसे सच्चे योद्धा, जिन्होंने एक बड़ी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए हर मुश्किल को पार किया, आज भी हमारे समाज में ऐसी ही बहुत सी बुराइयां हैं जहां धर्म, संप्रदाय अथवा जाति के नाम पर लोगों के साथ अत्याचार किया जाता है. हमें भी राजा राम मोहन रॉय जैसे प्रेरक महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर इन बुराइयों को पछाड़ना होगा और विकसित राष्ट्र व समाज की संकल्पना को मूर्त रूप देना होगा.    

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -राजा राममोहन रॉय जी की  पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

सचिन राम -राजा राममोहन रॉय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले 19वीं सदी के सुप्रसिद्ध समाज-सुधारक एवं विद्वान राजा राम मोहन रॉय ने आज ही के दिन वर्ष 1833 में ब्रिटेन के ...

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🎂💐 ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ...

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

आज अभिषेक जी के पूज्य पिताजी के श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं भावपूर्ण श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। ईश्वर ...

वंदे भारत सेवा शिविर का शुभारंभ

वंदे भारत सेवा शिविर का शुभारंभ

आज वंदे भारत सेवा शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।यह सेवा शिविर जनसे...

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

समस्त देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पावन दिवस हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है। आइए, हम सभी राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव क...

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

आज छाजन में आदरणीय श्री दिनेश राम जी की पूज्य माता जी के श्रद्धाकर्म में सम्मिलित होकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि ...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

आज भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों...

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

श्रद्धांजलि एवं शोक संवेदना

आज छाजन गोला पहुँचकर पूर्व जिला परिषद सदस्य आदरणीय श्री संजय पासवान जी के पूज्य स्वर्गीय ससुर जी के श्रद्धाकर्म में सम्मिलित होकर उन्हें भाव...

शुभ विवाह समारोह में सहभागिता एवं शुभाशीष

शुभ विवाह समारोह में सहभागिता एवं शुभाशीष

आज छाजन हरिराय टोला निवासी आदरणीय श्री नागेंद्र राम जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय ...

श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा में सहभागिता

श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा में सहभागिता

आज छाजन हरिराय टोला निवासी आदरणीय श्री नागेंद्र राम जी के आवास पर आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान जी की पावन पूजा में सम्मिलित होकर भगवान का आश...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व पर कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व पर कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता

आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला द्वारा कै. निषाद सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन...

माननीय डॉ. राज भूषण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

माननीय डॉ. राज भूषण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

मुजफ्फरपुर के लोकप्रिय सांसद एवं भारत सरकार में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभक...

क्षेत्र के विकास हेतु माननीय पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार भेंट

क्षेत्र के विकास हेतु माननीय पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार भेंट

आज पटना में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री एवं कुढ़नी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी से शिष्टाचार भें...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.


Quick Links


ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE


© Sachin Ram Terms  Privacy