आज सकरा विधानसभा में स्थिति “सक्रिय सदस्य सम्मेलन” का आयोजन हुआ जहाँ कार्यक्रम में भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी शामिल हुए. बता दे कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दिया है और यही वजह है कि पार्टी के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में “सक्रिय सदस्य सम्मलेन कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी में जितने कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बने वे सभी कार्यक्रम में शामिल हो सके.
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मान्यवर श्री सुरेश कुमार शर्मा जी, जिला के मंत्री परितोष जी, सकरा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विधान चंद्र कुमार जी, बरियारपुर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शर्मा जी, नगर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा जी, सकरा पूर्वी अध्यक्ष सतीश पासवान जी, मुरौल मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार भगत जी, जिला उपाध्यक्ष आंजना कुशवाहा जी, ज्ञान गंगा की डायरेक्टर डॉक्टर मोनालिसा जी, श्री गणेश प्रसाद सिंह जी, श्री कपिलेश्वर प्रसाद सिंह जी एवं सकरा के सभी सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए.