भारतीय रविदास महामंच द्वारा दिनांक 15/02/2026 (रविवार) को अपराह्न 01 बजे शहीद खुद्दीराम बोस स्मारक स्थल, कंपनीबाग, मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय रविदास महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय राजू राम जी की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु आयोजित किया गया था।
सभा में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सचिन राम जी भी शामिल हुए और स्वर्गीय राजू राम जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में भारतीय रविदास महामंच की ओर से सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।