सचिन राम- दिल्ली में गुरु रविदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन, मानवता और समभाव की मिली प्रेरणा
- By
- Sachin Ram
- February-01-2026
आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में समाज में समरसता, समानता एवं एकता का संदेश देने वाले महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और गुरु रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।
इस पावन अवसर पर वक्ताओं द्वारा गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। उनके उपदेशों में जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, प्रेम और समान अधिकारों की भावना दिखाई देती है, जो आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक है।
सचिन राम जी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक एकता और सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संवाद और समरसता की भावना को आगे बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में गुरु रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और सामाजिक समभाव को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।