मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी के पिताजी एवं प्रख्यात साहित्यकार और पत्रकार रहे स्वर्गीय सुरेश आंचल जी की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर छोटी सरैयागंज स्थित उनके स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सचिन राम जी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए और उनके साहित्यिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय सुरेश आंचल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया गया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिहार से जुड़े कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा ने न केवल उनके योगदान को याद किया, बल्कि समाज में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।