सचिन राम - छाजन खरियार टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
- By
- Sachin Ram
- April-26-2026
आज जिला परिषद क्षेत्र के छाजन खरियार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होकर सचिन राम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें छाजन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं दर्जिया टीम ने भी पूरे मैच के दौरान अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक खेल का परिचय दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने भी सराहा।



इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी मौजूद रहे। साथ ही मुखिया श्री मुन्ना झा जी और सरपंच श्री अलबेला राय जी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए गए तथा दोनों टीमों को कप देकर सम्मानित किया गया।
सचिन राम ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं में प्रतिभा निखारने के साथ-साथ क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। उन्होंने विजेता छाजन टीम और उपविजेता दर्जिया टीम को हार्दिक बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


