Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर सादर नमन

चौधरी चरण सिंह का ऐसा मानना था की देश की समृद्धि का रास्ता गांवों के खेतों से होकर गुजरता हैं, उनका कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है। चाहे कोई भी लीडर आ जाए, जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। बात जब मेहनती किसानों के अधिकारों की रक्षा की आती थी तो उनका निश्चय दृढ़ था। चौधरी चरण सिंह जी ने वंचितों को सशक्त बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया। आज चौधरी चरण सिंह की जयंती का दिन हैं, जिनकी स्मृति में राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है। आज की ग्रामीण बदहाली, उपेक्षा, किसानों की आत्महत्याएं, गांवों से शहर की ओर बढ़ता पलायन, गांव-शहर के बीच बढ़ती आर्थिक-सामाजिक विषमताएं आदि विषय उनकी राजनीतिक विचारों की प्रासंगिकता को जीवित बनाए हुए हैं। स्वतंत्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक बने चौधरी चरण सिहं ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठायी थी, कि भ्रष्टाचार का अंत ही देश को आगे ले जा सकता है। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन के समय राजनीति में प्रवेश किया था। सन् 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन के 'पूर्ण स्वराज्य' उद्घोष से प्रभावित होकर युवा चरण सिंह ने गाजियाबाद में कांग्रेस कमेटी को बनाया था।

सन् 1930 में महात्मा गांधी के चलाए सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल होकर उन्होंने नमक कानून तोड़ने को डांडी मार्च किया था। नमक बनाने की वजह से चौधरी चरण सिंह को 6 माह कैद की सजा हुई थी। जेल से वापसी के बाद चरण सिंह ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वयं को पूरी तरह से स्वतंत्रता संग्राम में समर्पित कर दिया था। देश की आजादी के बाद वह राष्ट्रीय स्तर के नेता तो नहीं बन सके, लेकिन राज्य विधानसभा में उनका प्रभाव स्पष्ट महसूस किया जाता था. आजादी के बाद 1952, 1962 और 1967 में हुए चुनावों में चौधरी चरण सिंह राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। इन्हें उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री का पद प्राप्त हुआ और साथ ही उन्होंने न्याय एवं सूचना विभाग संभाला। वह जमीन से जुड़े नेता थे और कृषि विभाग उन्हें विशिष्ट रूप से पसंद था।

 चौधरी साहब 3 अप्रैल, 1967 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे।  17 अप्रैल, 1968 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।  मध्यावधि चुनाव में उन्होंने अच्छी सफलता मिली और दोबारा 17 फरवरी, 1970 को वह मुख्यमंत्री बने।  उन्होंने अपने सिद्धांतों व मर्यादित आचरण से कभी समझौता नहीं किया। 29 मई, 1987 को 84 वर्ष की उम्र में जनमानस का यह नेता इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

 

 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -शिरोमणि गाडगे महाराज जी  की जयंती पर शत शत नमन

सचिन राम -शिरोमणि गाडगे महाराज जी की जयंती पर शत शत नमन

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

सचिन राम- दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

सचिन राम- दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

भारतीय रविदास महामंच द्वारा दिनांक 15/02/2026 (रविवार) को अपराह्न 01 बजे शहीद खुद्दीराम बोस स्मारक स्थल, कंपनीबाग, मुजफ्फरपुर में श्रद्धांजल...

सचिन राम - अभिलाख भाई के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए  शामिल

सचिन राम - अभिलाख भाई के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

आज अपने गाँव में अभिलाख भाई के यहाँ आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सचिन राम जी शामिल हुए। पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच...

सचिन राम- महाशिवरात्रि पर  किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन

सचिन राम- महाशिवरात्रि पर किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन

देवाधिदेव महादेव की आराधना के महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ के पावन अवसर पर जिलापरिषद क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। ...

सचिन राम- श्राद्धकर्म कार्यक्रम में हुए शामिल, अर्पित की श्रद्धांजलि

सचिन राम- श्राद्धकर्म कार्यक्रम में हुए शामिल, अर्पित की श्रद्धांजलि

आज छाजन हरिशंकर में श्री राजीव रंजन जी एवं श्री राकेश कुमार जी के पूज्य पिता जी के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में सचिन राम जी शामिल हुए। इस अवसर ...

सचिन राम - वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राम जी के निधन पर जताया शोक

सचिन राम - वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राम जी के निधन पर जताया शोक

मुजफ्फरपुर (बिहार) में जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय रविदास महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू राम जी के निधन पर गहरा ...

सचिन राम- आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में हुए शामिल

सचिन राम- आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में हुए शामिल

आज कुढ़नी के माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी के आवास पर आयोजित श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में सचिन राम जी श...

सचिन राम- गुरु रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता, समरस समाज के विचारों को किया नमन

सचिन राम- गुरु रविदास जयंती समारोह में की सहभागिता, समरस समाज के विचारों को किया नमन

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक...

सचिन राम- श्राद्धकर्म में सहभागिता कर  दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

सचिन राम- श्राद्धकर्म में सहभागिता कर दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

आज 05 फरवरी 2026 को भाजपा मुरौल मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मनीष कुमार वर्मा जी की दादी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रामश्रेष्ठ पासवान ...

सचिन राम- दिल्ली में गुरु रविदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन,  मानवता और समभाव की मिली  प्रेरणा

सचिन राम- दिल्ली में गुरु रविदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन, मानवता और समभाव की मिली प्रेरणा

आज दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में समाज में समरसता, समानता एवं एकता का संदेश देने वाले महान संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती श्...

सचिन राम- 77वें गणतंत्र दिवस पर  फहराया तिरंगा, लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

सचिन राम- 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा, लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे देश में हर्ष और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में सचिन राम जी...

सचिन राम- छाजन गाँव में आयोजित श्राद्ध कर्म,  दिव्य सनातन सत्संग एवं भजन संध्या में हुए शमिल

सचिन राम- छाजन गाँव में आयोजित श्राद्ध कर्म, दिव्य सनातन सत्संग एवं भजन संध्या में हुए शमिल

आज हमारे गाँव छाजन में श्री पंकज नारायण जी की पूज्य माता जी के श्रद्धकर्म के अवसर पर दिव्य सनातन सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और भ...

सचिन राम- खरौना में क्रिकेट मैच का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में हुए  शामिल

सचिन राम- खरौना में क्रिकेट मैच का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

आज खरौना में ग्रामीण युवाओं द्वारा एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य ...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.


Quick Links


ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE


© Sachin Ram Terms  Privacy