मुजफ्फरपुर (बिहार) में जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय रविदास महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजू राम जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनके निधन को संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया है।
इस शोक अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सचिन राम जी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित वक्ताओं ने राजू राम जी के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सचिन राम जी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि दिवंगत नेता की स्मृति और उनके कार्य समाज को प्रेरित करते रहेंगे। शत-शत नमन।