देवाधिदेव महादेव की आराधना के महापर्व ‘महाशिवरात्रि’ के पावन अवसर पर जिलापरिषद क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर सचिन राम जी ने क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। सचिन राम जी ने जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व आत्मचिंतन, संयम और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। इस दौरान स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
नमः पार्वती पतये हर-हर महादेव