Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -शुभ भाई दूज भाई बहन के परस्पर स्नेह के प्रतीक भाई दूज की हार्दिक मंगलकामनाएं

भारत को त्यौहारों और पर्वों का देश कहा जाता है, हमारा देश एक ऐसी विशाल एवं समृद्ध संस्कृति का उदाहरण विश्व के सामने रखता है जहां प्रकृति, संबंधों, जीविका आदि सभी को सम्मान दिया जाना एक परम्परा के समान है. "भाई दूज" का पर्व जो दिवाली के दो दिन बाद आता है, ऐसी ही पवित्र परम्परा का परिचायक है. 

सनातन धर्म में भाई-बहन के प्रेम भरे रिश्ते को ओर अधिक निखारने के लिए दो प्रमुख त्यौहार मनाये जाते हैं. जिनमें पहला श्रावण मास की पूर्णिमा को आने वाला रक्षाबंधन है, जिसमें भाई अपनी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है और दूसरा "भाई दूज" है. इस त्यौहार में बहन अपने भाई की लम्बी आयु और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना करती है. 

सचिन राम -शुभ भाई दूज   भाई बहन के परस्पर स्नेह के प्रतीक भाई दूज की हार्दिक मंगलकामनाएं  -भारत को त

कार्तिक मास की द्वितीय को मनाये जाने वाले इस त्यौहार को यम द्वितीया या भ्रात द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है. इस पर्व से जुडी पौराणिक कथा के अनुसार भगवान सूर्य और उनकी पत्नी छाया की संतान यमुना और यमराज का आपस में बेहद स्नेह था. कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को यमुना ने अपने भाई यमराज को अपने घर भोजन पर आमंत्रित किया, इस पर यमराज ने सोचा कि मुझे तो कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता है लेकिन मेरी बहन कितने प्रेम से मुझे आमंत्रित कर रही है इसलिए उन्होंने यमुना की बात मानते हुए उनके घर पहुंचकर भोजन किया और इस दौरान उन्होंने नरक में निवास करने वाले जीवों को भी मुक्त कर दिया. बहन यमुना के आथित्य से प्रसन्न होकर यमराज ने बहन को मनवांछित वर मांगने के लिए कहा, जिस पर यमुना ने कहा कि, जो भी बहन आज के दिन अपने भाई को प्रेम सत्कार से तिलक करें, उसे भोजन कराये, उन्हें तुम्हारा भय न रहे. इस पर यमराज ने उन्हें तथास्तु कहते हुए विदा ली. तभी से यह कहा जाता है कि जो भाई बहन भाई दूज के दिन प्रेम से पूजन करते हुए एक साथ भोजन करते हैं उन्हें यमराज का भय नहीं रहता. इस दिन यमुना में स्नान और यमराज व यमुना के पूजन का भी बेहद महत्त्व है.  

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -चौधरी चरण सिंह जी   की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

सचिन राम -चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

सचिन राम- स्वर्गीय सुरेश आंचल जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

सचिन राम- स्वर्गीय सुरेश आंचल जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी के पिताजी एवं प्रख्यात साहित्यकार और पत्रकार रहे स्वर्गीय सुर...

सचिन राम - छाजन में टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सचिन राम - छाजन में टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आज अपने जिला परिषद क्षेत्र के छाजन में आयोजित खेल टूर्नामेंट के शुभ उद्घाटन समारोह में सचिन राम जी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों...

सचिन राम - छाजन खरियार टूर्नामेंट के फाइनल में  खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सचिन राम - छाजन खरियार टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आज जिला परिषद क्षेत्र के छाजन खरियार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होकर सचिन राम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फ...

सचिन राम- कुढ़नी प्रखंड तुर्की में रग्बी अभ्यास प्रतियोगिता में हुए शामिल

सचिन राम- कुढ़नी प्रखंड तुर्की में रग्बी अभ्यास प्रतियोगिता में हुए शामिल

25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को कुढ़नी प्रखंड कार्यालय (तुर्की) के मैदान में आयोजित रग्बी खेल अभ्यास प्रतियोगिता में सचिन राम शामिल हुए। इस दौरान...

सचिन राम - तुर्की में आयोजित सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में की सहभागिता

सचिन राम - तुर्की में आयोजित सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में की सहभागिता

आज तुर्की में आयोजित एक सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में सचिन राम ने भाग लेकर आपसी सहयोग, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक एकता के संदेश को आगे बढ़...

सचिन राम- बसंत खरौना में आयोजित कलश यात्रा में  की सहभागिता

सचिन राम- बसंत खरौना में आयोजित कलश यात्रा में की सहभागिता

आज अपने जिला परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बसंत खरौना में आयोजित कलश यात्रा में सचिन राम शामिल हुए। धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्साह के बीच आयोजि...

सचिन राम - छाजन खड़ियार में पारू–समस्तीपुर क्रिकेट मैच का शुभारंभ,  किया उद्घाटन

सचिन राम - छाजन खड़ियार में पारू–समस्तीपुर क्रिकेट मैच का शुभारंभ, किया उद्घाटन

आज छाजन खड़ियार में पारू और समस्तीपुर की टीमों के बीच आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर सचिन राम ने स्थानी...

सचिन राम- छाजन क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल हुए

सचिन राम- छाजन क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल हुए

छाजन क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में सचिन राम ने शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने...

सचिन राम - डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा और समानता के संदेश को बताया प्रेरणादायी

सचिन राम - डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा और समानता के संदेश को बताया प्रेरणादायी

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के महान पुरोधा तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सच...

सचिन राम- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पटना भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

सचिन राम- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पटना भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के प्रखर प्रवक्ता तथा भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अ...

सचिन राम - संघ शक्ति कलयुगे” के संदेश के साथ  एकता और राष्ट्रभाव पर दिया जोर

सचिन राम - संघ शक्ति कलयुगे” के संदेश के साथ एकता और राष्ट्रभाव पर दिया जोर

“संघ शक्ति कलयुगे” और “भारत माता की जय” के संदेश के साथ सचिन राम जी ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में सामूहिक प्रयासों की आ...

सचिन राम - छाजन हरि राय टोला में 132वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया

सचिन राम - छाजन हरि राय टोला में 132वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया

छाजन हरि राय टोला, बूथ संख्या 173 में 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर सचिन राम जी ग्रामीणों के बीच उपस्थि...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.

Quick Links

ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE

© Sachin Ram Terms  Privacy