Sachin Ram
  • Home
  • About
  • Latest Updates
  • Gallery
  • Connect
  • Public Grievance

सचिन राम -ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर शत शत नमन

महान भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी ज्‍योतिराव गोविंदराव फुले की आज पुण्यतिथि है। ज्‍योतिराव फुले को 'महात्मा फुले' और 'ज्‍योतिबा फुले' के नाम से भी जाना जाता है. 'महात्मा फुले' ने महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए थे। ज्‍योतिबा फुले भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उनकी माता का नाम चिमणाबाई और पिता का नाम गोविन्दराव था। उनका परिवार कई पीढ़ी पहले सतारा से पुणे आकर फूलों का काम करने लगा था, जिसके चलते उनकी पीढ़ी 'फुले' के नाम से जानी जाती थी। आज ज्‍योतिराव फुले की पुण्यतिथि के मौके पर कुछ बाते जानते हैं.

ज्‍योतिबा फुले  ने कुछ समय तक मराठी में पढ़ाई की, बीच में पढाई छूट गई और बाद में 21 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी की सातवीं कक्षा की पढाई पूरी की। महात्मा फुले  का विवाह साल 1840 में सावित्री बाई से हुआ था। दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें 'महात्मा' की उपाधि दी गई।

स्त्रियों की दशा सुधारने और समाज में उन्‍हें पहचान दिलाने के लिए उन्‍होंने 1854 में एक स्‍कूल खोला, यह देश का पहला ऐसा स्‍कूल था जिसे लड़कियों के लिए खोला गया था। लड़कियों को पढ़ाने के लिए अध्यापिका नहीं मिली तो उन्होंने कुछ दिन स्वयं यह काम करके अपनी पत्नी सावित्री को इस योग्य बना दिया। कुछ लोग आरंभ से ही उनके काम में बाधा बन गए। लोगों ने उनके पिता पर दबाव बनाकर पत्‍नी समेत उन्‍हें घर से बाहर निकलवा दिया. इन सबके बावजूद ज्‍योतिबा का हौसला डगमगाया नहीं और उन्‍होंने लड़कियों के तीन-तीन स्‍कूल खोल दिये। गरीबो और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने 'सत्यशोधक समाज' स्थापित किया.  उनकी समाज सेवा से प्रभावित होकर 1888 में मुंबई की एक सभा में उन्‍हें 'महात्‍मा' की उपाधि से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने विधवाओं के लिए आश्रम बनाया। साथ ही विधवा पुनर्विवाह की भी शुरुआत की। कन्या हत्या को रोका जा सके इसके लिए नवजात बच्चों के लिए आश्रम खोले।

ज्योतिबा फुले के कुछ प्रेरणादायक विचार-

·         अच्छा काम पूरा करने के लिए बुरे उपाय से काम नहीं लेना चाहिये।

·         आर्थिक असमानता के कारण किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

·         शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है।

·         परमेश्वर एक है और सभी मानव उसकी संतान हैं।

 

 

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

सचिन राम -प्राण कृष्ण पारिजा जी    की पुण्यतिथि पर  विनम्र श्रद्धांजलि

सचिन राम -प्राण कृष्ण पारिजा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

शुभ दिवस की आपको मंगलकामनाएँ, आशा है आप जन एवं राष्ट्र हित में कार्य करते रहने में मेरा सहयोग देते रहेंगे....

सचिन राम- स्वर्गीय सुरेश आंचल जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

सचिन राम- स्वर्गीय सुरेश आंचल जी की 33वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

मुजफ्फरपुर में भारतीय जनता पार्टी (पूर्वी) के जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार जी के पिताजी एवं प्रख्यात साहित्यकार और पत्रकार रहे स्वर्गीय सुर...

सचिन राम - छाजन में टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सचिन राम - छाजन में टूर्नामेंट का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आज अपने जिला परिषद क्षेत्र के छाजन में आयोजित खेल टूर्नामेंट के शुभ उद्घाटन समारोह में सचिन राम जी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों...

सचिन राम - छाजन खरियार टूर्नामेंट के फाइनल में  खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सचिन राम - छाजन खरियार टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आज जिला परिषद क्षेत्र के छाजन खरियार में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शामिल होकर सचिन राम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फ...

सचिन राम- कुढ़नी प्रखंड तुर्की में रग्बी अभ्यास प्रतियोगिता में हुए शामिल

सचिन राम- कुढ़नी प्रखंड तुर्की में रग्बी अभ्यास प्रतियोगिता में हुए शामिल

25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को कुढ़नी प्रखंड कार्यालय (तुर्की) के मैदान में आयोजित रग्बी खेल अभ्यास प्रतियोगिता में सचिन राम शामिल हुए। इस दौरान...

सचिन राम - तुर्की में आयोजित सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में की सहभागिता

सचिन राम - तुर्की में आयोजित सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में की सहभागिता

आज तुर्की में आयोजित एक सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में सचिन राम ने भाग लेकर आपसी सहयोग, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक एकता के संदेश को आगे बढ़...

सचिन राम- बसंत खरौना में आयोजित कलश यात्रा में  की सहभागिता

सचिन राम- बसंत खरौना में आयोजित कलश यात्रा में की सहभागिता

आज अपने जिला परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बसंत खरौना में आयोजित कलश यात्रा में सचिन राम शामिल हुए। धार्मिक आस्था और पारंपरिक उत्साह के बीच आयोजि...

सचिन राम - छाजन खड़ियार में पारू–समस्तीपुर क्रिकेट मैच का शुभारंभ,  किया उद्घाटन

सचिन राम - छाजन खड़ियार में पारू–समस्तीपुर क्रिकेट मैच का शुभारंभ, किया उद्घाटन

आज छाजन खड़ियार में पारू और समस्तीपुर की टीमों के बीच आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर सचिन राम ने स्थानी...

सचिन राम- छाजन क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल हुए

सचिन राम- छाजन क्षेत्र में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में शामिल हुए

छाजन क्षेत्र में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में सचिन राम ने शामिल होकर दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने...

सचिन राम - डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा और समानता के संदेश को बताया प्रेरणादायी

सचिन राम - डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा और समानता के संदेश को बताया प्रेरणादायी

भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय और समान अधिकारों के महान पुरोधा तथा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सच...

सचिन राम- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पटना भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

सचिन राम- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पटना भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

सामाजिक न्याय, समानता और मानव अधिकारों के प्रखर प्रवक्ता तथा भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अ...

सचिन राम - संघ शक्ति कलयुगे” के संदेश के साथ  एकता और राष्ट्रभाव पर दिया जोर

सचिन राम - संघ शक्ति कलयुगे” के संदेश के साथ एकता और राष्ट्रभाव पर दिया जोर

“संघ शक्ति कलयुगे” और “भारत माता की जय” के संदेश के साथ सचिन राम जी ने सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में सामूहिक प्रयासों की आ...

सचिन राम - छाजन हरि राय टोला में 132वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया

सचिन राम - छाजन हरि राय टोला में 132वां ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया

छाजन हरि राय टोला, बूथ संख्या 173 में 132वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर सचिन राम जी ग्रामीणों के बीच उपस्थि...

READ MORE

Subscribe me for latest updates

Be updated on the latest from us.


Quick Links


ABOUT US 

NEWS & UPDATES

JOIN US

PUBLIC GRIEVANCE


© Sachin Ram Terms  Privacy