सचिन राम - सकरा विधानसभा में भाजपा कार्यसमिति सह सदस्यता कार्यशाला का हुआ भव्य आयोजन
- By
- Sachin Ram
- September-01-2024
आज सकरा विधानसभा के सकरा पश्चिमी मंडल द्वारा आयोजित विस्तृत कार्यसमिति सह सदस्यता कार्यशाला में महत्वपूर्ण नेताओं की उपस्थिति रही। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अर्जुन जी ने की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री रंजन कुमार जी, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मुजफ्फरपुर सांसद आदरणीय राज भूषण निषाद जी के साथ बिहार प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्री सचिन राम भी शामिल हुए।
कार्यशाला के मंच का संचालन मंडल के महामंत्री आदरणीय श्री प्रभात झा जी द्वारा किया गया। इस आयोजन में झारखंड के गोंडा ज़िले के प्रभारी और बिहार प्रदेश के नेता मार्गदर्शक श्री राम कुमार झा जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मंडल मंच मोर्चा पदाधिकारी, संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष और वरिष्ठ गार्जियन कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यशाला का उद्देश्य सदस्यता अभियान को सशक्त बनाना और कार्यकर्ताओं को पार्टी के उद्देश्यों और योजनाओं से अवगत कराना था। इस अवसर पर श्री सचिन राम ने भाजपा के सदस्यता अभियान की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला और सभी उपस्थित सहयोगियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस कार्यशाला ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।