सचिन राम- प्रदेश कार्यालय पटना में अनुसूचित जाति मोर्चा विधानसभा प्रवासी योजना की हुई बैठक
- By
- Sachin Ram
- September-14-2025
बिहार प्रदेश के भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सचिन राम जी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय पटना में प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा विधानसभा प्रवासी योजना के बैठक में शामिल हुए.
बता दे कि बिहार महादलित विकास मिशन, पटना के सभा कक्ष में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी प्रमंडलीय उपनिदेशक, जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी एवं विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत पीड़ितों को दी जा रही राहत एवं पुनर्वास सेवाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. साथ ही, विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों एवं छात्रावासों में दी जा रही सेवाओं, डिजिटल कक्षा, मेस संचालन, कमरा आवंटन, छात्र उपस्थिति, प्राक-परीक्षा प्रशिक्षण केंद्रों के संचालन एवं विद्यालय निरीक्षण की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई.


