सचिन राम- सकरा विधानसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मनाई गयी जयंती
- By
- Sachin Ram
- April-14-2025
भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज सकरा विधानसभा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर पखवाड़ा समारोह के तहत सकरा में स्थित उनके प्रतिमा की साफ-सफाई कर उनके प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया साथ ही उनके त्याग और बलिदानों को याद किया गया.
मौके पर भाजपा नेता अर्जुन राम जी, सकरा विधानसभा के नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार शर्मा जी, मुरौल मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार भगत जी, सकरा पश्चमी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार जी, महामंत्री श्री सुनिल गिरी जी, भाजपा नेता रामबालक शर्मा जी, इमरान आलम जी, सोनू निगम जी,अशोक कुमार चौधरी जी, राजा चौधरी जी, राम कृष्ण जी, चंदन शर्मा जी, सुमीत सिन्हा जी,सामाजिक कार्यकर्ता रिंकू देवी जी, राजीव कुमार जी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.