सचिन राम- अक्षत वितरण के दौरान राम मन्दिर पंचायत के संयोजक से हुई मुलाकात
- By
- Sachin Ram
- January-14-2024
मुजफ्फरपुर से भाजपा जिला परिषद प्रतिनिधि एवं सह-संयोजक (महादलित प्रकोष्ठ) सचिन राम जी ने बताया कि अयोध्या मंदिर से आए अक्षत कलश का वितरण सभी लोगों को किया गया. आज सकरा में बाज़ी बुजुर्ग पंचायत के ७१बुथ अध्यक्ष हरीचंद्र मुख़िया जी के दरवाज़े अक्षत वितरण के लिए पहुंचे तो वहां पर राम मन्दिर पंचायत के संयोजक से मुलाकात हुई और थोड़ी देर बैठक कर महत्वपूर्ण चर्चा की.
बताते चले कि अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक हफ्ता पहले ही आयोजकों ने एक जनवरी से पूजित 'अक्षत' (चावल, हल्दी और घी का मिश्रण) का वितरण शुरू कर दिया जो 15 जनवरी तक जारी रहेगा. अक्षत युक्त कागज की पुड़िया, राम मंदिर का चित्र और मंदिर के ढांचे का ब्योरा देने वाले पर्चे भारत के अलग-अलग राज्य में लोगों में बांटे गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कुछ दिन पहले लोगों से अपील की थी कि वे 22 जनवरी को राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन को 'दीपावली' के रूप में मनाने के लिए अपने घरों में विशेष दीये जलाएं.