सचिन राम- सकरा रेफरल अस्पताल के रोगियों को चिकित्सक दिवस पर फलों का किया वितरण
- By
- Sachin Ram
- July-01-2024
वन महोत्सव एवं चिकित्सक दिवस का कार्यक्रम विभिन्न राज्यों में मनाया गया। इसके साथ ही बिहार राज्य के मुज्जफरपुर जिला विधानसभा के तीनों मंडल अध्यक्षों के द्वारा सकरा के रेफरल अस्पताल के प्रांगण में भाजपा बिहार प्रदेश के महादलित प्रकोष्ठ एवं जिला सह संयोजक सचिन राम और पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष सतीश पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं चिकित्सक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान सचिन राम एवं सतीश पासवान को अस्पताल के कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए, उनका स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने रेफरल अस्पताल में रोगियों के मध्य जाकर उनके स्वास्थ्य के विषय पर गंभीर चर्चा किया। इसके उपरांत उन्होंने चिकित्सालय के सभी जनों के मध्य जाकर भोजन और विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण कर, अपना सहयोग प्रदान किया। जिसके साथ साथ उन्होंने रोगियों के स्वस्थ्य जीवन की कामनाएं भी की। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता सहित तमाम अधिकारी ने आयोजित में पहुंचकर अपनी भूमिकाएं निभाई।
