सचिन राम - भाजपा नेता नित्यानंद राय के गृह राज्यमंत्री पद नियुक्ति के शुभ अवसर पर की स्नेहपूर्ण भेंट
- By
- Sachin Ram
- June-10-2024
हाल ही में लोकसभा चुनाव के परिणामों के तहत भाजपा नेता नित्यानंद राय को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं इस शुभ अवसर पर, भाजपा बिहार प्रदेश के महादलित प्रकोष्ठ एवं जिला सह संयोजक सचिन राम ने उनके आवास स्थान में जाकर उनसे स्नेहपूर्ण भेंट की। जहां इस दौरान, उन्होंने उन्हे अंगवस्त्र देकर सुसज्जित करते हुए, भविष्य में उनकी राजनैतिक सफलताओं के लिए मंगलकामनाएं भी की।
सूत्रों से ज्ञात सूचनाओं के शब्दानुसार, एक ओर उनके राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाले तो नित्यानंद राय भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद पद पर कार्य कर चुके है। इसके बाद उन्हे केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य बनाया गया, इसके उपरांत उन्होंने 2014 के चुनावों में बिहार की उजियारपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया। जिसमें वे विजई हुए। वहीं दूसरी ओर भेंटवार्ता के इस विशेष मौके पर, सचिन राम के साथ भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति विद्यमान रही।