सचिन राम- जन्मदिवस के अवसर पर सकरा रेफरल अस्पताल के निकट किया वृक्षारोपण
- By
- Sachin Ram
- July-01-2024
बढ़ती आबादी एवं नियमित पेड़ो की कटाई के तहत हम वातावरण में ऑक्सीजन को खोते जा रहे है। इसलिए वनस्पति के महत्व पर जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से, बीते दिवस बिहार राज्य मुज्जफरपुर जिला के अंतर्गत सकरा प्रखंड विधानसभा के उभरते नेता भाजपा बिहार महादलित प्रकोष्ठ एवं जिला सह संयोजक सचिन राम के जन्मदिवस पर उन्होंने रेफरल अस्पताल के निकट कैंपस में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस शुभ अवसर पर लोकप्रिय भाजपा कार्यकर्ता सचिन राम ने पर्यावरण को सुंदर व मनमोहक बने रहने हेतु ऑक्सीजन को स्वच्छ बनाने के लिए एक पेड़ लगाया। जहां उन्होंने मीडिया के समक्ष कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर पार्टी के नाम पर कुछ पैसे खर्च करता है, लेकिन हम कुछ ही दिनों में इसे भूल जाते है जबकि यदि हम अपने जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करेंगे। तो पर्यावरण के प्रति हमारी उत्तेजना बढ़ेगी और एक अलौकिक आनंद की अनुभूति भी होगी इसके साथ में हमारा प्रत्येक जन्मदिन पौधे के रूप में चिरकाल तक यादगार बना रहेगा।
बताते चलें कि जन्मदिवस पर वृक्षारोपण के उपरांत उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम समुदाय की सक्रिय भागीदारी के साथ ही यह आयोजन सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया है। वहीं सामाजिक कार्यक्रम के इस विशेष अवसर पर सचिन राम के साथ तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कर्मचारियो ने अपनी भूमिकाये निभाकर अपना सहयोग प्रदान किया।
