सचिन राम- सकरा विधानसभा क्षेत्र के मुरौल प्रखंड के 9 पंचायतों में किया भ्रमण
- By
- Sachin Ram
- April-30-2024
भाजपा बिहार प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ सह संयोजक सचिन राम जी आज अपने सकरा विधानसभा क्षेत्र के मुरौल प्रखंड के 9 पंचायतों में श्री अशोक कुमार भगत जी के अध्यक्षता में एनडीए भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर राजभुषण निषाद जी एवं भाजपा पदाधिकारी के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ता भी साथ में भ्रमण किए. भ्रमण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही प्रत्येक जगह के जनता ने आशीर्वाद दिया.
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई है और भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भी जन जन के मध्य पहुंचकर बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में सकरा विधानसभा से भाजपा नेता सचिन राम जी भी युवाओं के मध्य पहुंचकर उन्हें मा. मोदी जी और केंद्रीय सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और बीजेपी को इस बार 400 पार कराने के संकल्प को दोहरा रहे हैं.




