सचिन राम- विधि मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन जी से उनके आवास पर हुई भेंटवार्ता
- By
- Sachin Ram
- June-02-2024
लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामी नक्शे की राजनैतिक गतिविधियों एवं मुद्दों के तहत बीते दिवस भाजपा बिहार प्रदेश के महादलित प्रकोष्ठ एवं जिला सह संयोजक सचिन राम ने बिहार सरकार के विधि मंत्री एवं छत्तीसगढ़ भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन से उनके आवास स्थान पर पहुंच कर भेंट की। जहां इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उन्हे अंगवस्त्र से सुस्सजित करते हुए, सम्मानित किया।


उचित जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वहीं वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक बन चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की।
बताते चलें कि पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया है। वहीं वह पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधान सभा के सदस्य भी रह चुके हैं। इसके बाद वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव पद पर भी कार्यरत रहे है। भेंटवार्तालाप के इस मौके पर, सचिन राम के साथ में भाजपा पार्टी के अन्य सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति गरिमामय रही।

