सचिन राम- सकरा विधानसभा क्षेत्र के बखरी भरवारी निवासी शभु राम की माता जी का हुआ स्वर्गवास
- By
- Sachin Ram
- May-28-2024
हमेशा ही सकरा विधानसभा की जनता और अपने आत्मीय जनों के सुख-दुख में खड़े रहने वाले भाजपा बिहार प्रदेश महादलित प्रकोष्ठ सह संयोजक सचिन राम जी एक ऐसे जनसेवक नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जो अपनी जनता को परिवार से कम नहीं मानते. जनता की तमाम समस्याओं पर वह निरंतर संकल्प के साथ कार्य करते हैं और इसी कारण वह जनता के बीच लोकप्रिय भी हैं। साथियों के सुख-दुख में खड़े रहने के इसी क्रम में सचिन राम आज सकरा विधानसभा क्षेत्र के बखरी भरवारी निवासी शभु राम जी की माता जी का विगत कुछ दिन पहले स्वर्ग वास हो गया.
उनके ब्राह्मण भोज में पहुंचकर सचिन राम जी ने दिवगंत के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि प्रस्तुत की. इसके अतिरिक्त उन्होंने पारिवारिक जनों से कुशल क्षेम भी जाना और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की. इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता अशोक कुमार चौधरी जी, राजा कुमार चौधरी जी व उनके पुत्र व सहयोगी कार्यकर्ता, बंधुगण और ग्रामीणवासी मौजूद रहे.

