सचिन राम- सकरा स्थित गनीपुर बेझा पंचायत के महादलित बस्ती के बच्चो के मध्य किया शिक्षण सामग्री का वितरण
- By
- Sachin Ram
- August-03-2024
भाजपा बिहार प्रदेश के महादलित प्रकोष्ठ एवं जिला सह संयोजक सचिन राम जी ने सकरा विधान सभा क्षेत्र के गनीपुर बेझा पंचायत में महादलित बस्ती में स्कूली बच्चों के मध्य शारीरिक विकास और मनोरंजन के लिए "शिक्षण एवं खेल सामग्री" का वितरण किया । बच्चों के बीच कॉपी, पेन, बल्ला, गेंद, बैडमिंटन रैकेट, वॉलीबॉल, टीटी रैकेट, कैरम बोर्ड इत्यादि वितरित किए। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा का महत्त्व बताते हुए बोले कि बच्चों को हर प्रकार के खेल में रुचि लेनी चाहिए। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।





बताते चले कि इस दौरान, उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बच्चे शिक्षित होंगे तो, समाज शिक्षित होगा, समाज शिक्षित होगा, तो देश सबल होगा। पढ़ाई से जहां बच्चों का मानसिक विकास होता है, वहीं खेल से शारीरिक विकास भी होता है। इसलिए बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल जरूरी है। वहीं कार्यक्रम के विशेष मौके पर सचिन राम के साथ मुख्य रूप से भाजपा पूर्वी मंडल महामंत्री अशोक कुमार शर्मा जी, सोशल मीडिया संयोजक राजा कुमार चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ताओ सहित तमाम स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।




