सचिन राम- सकरा विधानसभा के भिन्न-भिन्न गाँव के निवासियों के उपनयन संस्कार में हुए शामिल
- By
- Sachin Ram
- April-07-2025
भाजपा महादलित प्रकोष्ठ सह संयोजक सचिन राम जी ने बताया कि आज सकरा विधानसभा के बेरुआडीह पंचायत के जोगनी गाँव निवासी शक्तिकेन्द्र प्रमुख कौशल किशोर झा जी के भतीजे के शुभ उपनयन संस्कार में पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार जी, महामंत्री प्रभात झा जी,भाजपा नेता हेमंत कुमार सिंह जी के साथ शामील हुये.
साथ ही उसी दिन सकरा विधानसभा के बिष्णुपुर बघनगरी गाँव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अनील मिश्रा जी के चचेरे भाई के शुभ उपनयन संस्कार में पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार जी, महामंत्री प्रभात झा जी के साथ शामील हुये.
बता दे कि उपनयन संस्कार के दौरान ही जनेऊ धारण कराई जाती है, इसे यज्ञोपवीत संस्कार भी कहा जाता है. बता दें कि उपनयन का मतलब होता है ब्रह्म के साथ ही ज्ञान को समझना. उपनयन संस्कार की पौराणिक कथाएं उपनयन का अर्थ सरल शब्दों में देखा जाए तो ज्ञान की प्राप्ति है.