शुभ विवाह समारोह में सहभागिता एवं शुभाशीष
- By
- Sachin Ram
- July-23-2026
आज छाजन हरिराय टोला निवासी आदरणीय श्री नागेंद्र राम जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस शुभ अवसर पर कुढ़नी के लोकप्रिय विधायक एवं बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी का स्नेहिल आगमन हुआ। साथ ही हमारे पंचायत के माननीय मुखिया श्री मुन्ना झा जी एवं अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों के साथ उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़े को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास, सुख, समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
💐 वर-वधू को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगल आशीर्वाद।
🙏 ईश्वर दोनों को सुखी, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।