डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व पर कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता
- By
- Sachin Ram
- July-07-2026
आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पर्व के अवसर पर मुजफ्फरपुर पूर्वी जिला द्वारा कै. निषाद सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य वक्ता श्री लखिन्द्र कुमार रौशन जी, माननीय मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी, श्रीमती रमा निषाद जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा जी, श्री रामसूरत कुमार जी, पूर्व सांसद श्री अजय निषाद जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया गया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर कार्य करने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
जय भाजपा।
💐 जय बिहार।
🚩 भारत माता की जय।