क्षेत्र के विकास हेतु माननीय पर्यटन मंत्री से शिष्टाचार भेंट
- By
- Sachin Ram
- July-07-2026
आज पटना में बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के माननीय मंत्री एवं कुढ़नी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री केदार प्रसाद गुप्ता जी से शिष्टाचार भेंट कर अपने क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान क्षेत्र की आस्था एवं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मटकोरवा पोखर के सौंदर्यीकरण तथा छठ घाट की सीढ़ी निर्माण हेतु आवेदन सौंपा। माननीय मंत्री जी ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।
माननीय मंत्री जी का आत्मीय सहयोग, सकारात्मक आश्वासन एवं क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
विश्वास है कि इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों, विशेषकर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
🙏 माननीय मंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद।
🌿 जनसेवा और क्षेत्रीय विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।