नवदायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
- By
- Sachin Ram
- July-07-2026
आज पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश कार्यालय में बिहार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं राजनगर विधानसभा से माननीय विधायक श्री सुजीत पासवान जी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर उन्हें अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा परम पूज्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के समरस, आत्मनिर्भर और अंत्योदय आधारित समाज के सपनों को साकार करने की दिशा में नई ऊर्जा और गति प्राप्त होगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन का सामर्थ्य प्रदान करें।
हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारत माता की जय।
🚩 जय भाजपा।